About Us
युवा कौशल स्व-रोजगार योजना के बारे में
युवा कौशल स्व-रोजगार योजना एक ऐसी योजना है जिसमें आम व्यक्ति अपने हुनर, कौशल एवं अनुभव के आधार पर घर बैठे दैनिक अथवा मासिक कार्य प्राप्त कर सकता है। हमारे देश में बेरोजगारी आज एक बहुत बड़ा मुद्दा है। बेरोजगारी की वजह से बहुत सारे युवा अक्सर गलत मार्ग अपना लेते हैं, कुछ अवैध गतिविधियों में लिप्त होकर अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं, और आजकल एक नया ट्रेंड जोरों पर चल रहा है मोबाइल पर गेम खेल कर पैसे कमाने का जी हां दोस्तों यह ट्रेंड आज के युवाओं के अंदर इतनी गहरी छाप छोड़ रहा है कि युवा अपना समय, पैसा, जीवन सब बर्बाद कर रहे हैं। ऑनलाइन गेम्स एक ऐसा दलदल है जिसमें अगर इंसान एक बार फंस जाए तो शायद ही कभी निकल पाता है। तरह-तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लुभावने ऐड देख कर युवाओं को बहकाया जा रहा है, जोकि सिर्फ एक नाम मात्र का जुआ है। जिसमें आप अपनी कोई कमाई नहीं कर रहे हो जबकि जमा पूंजी की बर्बादी कर रहे हो शुरुआत में इन तरह के ऑनलाइन गमों को खेलने पर बेशक आपको लाभ जरूर होगा यह भी बहकाने की एक कला मात्र ही है। शुरुआत में आप इन गमों को खेल कर पैसा जीतने लगते हो बहुत सारे युवा इस बहकावे में आकर इन गेमों को ही फुल-टाइम वर्क मान लेते हैं जबकि वास्तव में देखा जाए तो उनके हुनर कुछ और ही होता है हुनर का मतलब यहां पर जरूरी नहीं की शिक्षा से है। हुनर का मतलब यहां पर है कला से क्योंकि ऊपर वाले ने सभी को कुछ ना कुछ कला जरूर दी हुई है कभी है तो बस उसे कल को अपने आप में खोजने की उदाहरण के तौर पर कोई बिजली का काम अच्छा करता है कोई फर्नीचर अच्छा बनाता है कोई कंप्यूटर अच्छा सुधरता है कोई गाड़ी अच्छी चलाता है कोई घर अच्छा बनाता है कोई खेतों में काम अच्छा करता है वगैरा-वगैरा ऐसे सभी काम जिनके लिए किसी शिक्षा की जरूरत नहीं पड़ती है सिर्फ अपने हुनर अथवा अनुभव के आधार पर किए जा सकते हैं। अब सवाल यह पैदा होता है कि अगर हम अपने अंदर के हुनर को पहचान भी लें तो अपना मनचाहा काम कैसे प्राप्त करें? क्योंकि उचित मार्गदर्शन अथवा सही लिंक ना मिलने पर लोग भटक जाया करते हैं।
तो यही से कार्य शुरू होता है युवा कौशल स्व-रोजगार योजना का इस योजना के माध्यम से हम युवाओं को सीधे ग्राहक से जोड़ने का काम करते हैं।
SEVALOK.COM क्या है?
युवा कौशल स्व-रोजगार योजना को सुचारू रूप से कार्य में सक्षम बनाने के लिए ऑनलाइन सपोर्ट एक्सपर्ट द्वारा sevalok.com पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल पर हम युवाओं को उनके कौशल के अनुसार संपर्क जानकारी सहित दर्शाते हैं जिससे उचित ग्राहक जिनको भी उनकी आवश्यकता होती है तुरंत इनसे संपर्क कर कार्य सुनिश्चित कर लेते हैं। फिलहाल यह सुविधा मध्य प्रदेश के भोपाल एवं इंदौर जिले में प्रारंभ की जा चुकी है एवं जल्दी ही पूरे मध्य प्रदेश में कार्य करने के लिए प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में सेवालोक केन्द्रों को स्थापित करने हेतु भी कार्य कर रहे हैं।